About Me

New Delhi, DELHI, India
अपने बारे में क्या कहूँ, एक अनसुलझी पहेली सी हूँ.कभी भीड़ में अकेलापन महसूस करती हूँ! तो कभी तन्हाइयों में भरी महफिल महसूस करती हूँ! कभी रोते रोते हँसती हूँ, तो कभी हंसते हंसते रो पडती हूँ. मैं खुश होती हूँ तो लगता है,सारी दुनिया खुश है,और जब दुखी होती हूँ तो सारी कायनात रोती दिखती है! क्या हूँ मैं, नहीं जानती,बस ऐसी ही हूँ मैं, एक भूलभुलैया.......

Sunday, February 23, 2014

एक सच

ना हो उदास जान 
         मैं तुम्हारे साथ हूँ ,हमेशा 
हमेशा की  तरह ....हमेशा रहूँगा  
          क्या तुम सच में मेरे साथ हो ?
मेरे साथ थे?मेरे साथ रहोगे ?
         क्या इन सालों  में 
कोई एक भी लम्हा 
         ऐसा गया है 
जब हम -तुम 
       तुम और मैं  ना रहे हो 
क्या हम कभी भी 
         कोई एक भी पल 
सिर्फ एक दूसरे के होकर 
     जी पायें हैं 
शायद नही ,कभी नही ................feb 14.................

No comments:

Post a Comment